ChhattisgarhRegion

डॉ. अम्बेडकर जयंती के सिलसिले में कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी कार्यशाला

Share


रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय 11 अप्रैल की सुबह नियमित विमान से रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। श्री उपाध्याय यहाँ भाजपा द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के निर्धारित कार्यक्रमों के सिलसिले में आहूत कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि यह कार्यशाला 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला मुख्यालयों में होने वाली संगोष्ठियों में प्रदेश से जाने वाले वक्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष, अजा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह के जिला संयोजक शामिल होंगे। ड़ॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उपाध्याय की अगवानी के लिए विधायक मोतीलाल साहू, स्वयं (डॉ. मार्कण्डेय) और उपकार चंद्राकर विमानतल पर उपस्थित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button