ChhattisgarhRegion

कन्या पोटाकेबिन की अधीक्षिका निलंबित

Share


बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखण्ड के कुटरू में संचालित कन्या पोटाकेबिन कुटरू का बीते दिनों संयुक्त संचालक शिक्षा ने दौरा कर वहां बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में जली हुई चांवल, दाल बेहद कम मात्रा में तथा काफी पतली थी, सब्जी भी कम मात्रा व गुणवत्ताविहीन थी। वहीं, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्था में संचालित किए जाने वाले अभिलेखों में त्रुटि पाये जाने पर अधीक्षिका शान्ती कश्यप को समझाइश व चेतावनी दी गई थी। बावजूद उनके कार्यशैली में सुधार नहीं पाये जाने पर अधीक्षिका शान्ती कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नही पाया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा ने उपरोक्त कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 में निहित प्रावधानों के होने के कारण अधीक्षिका शान्ती कश्यप को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैरमगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button