ChhattisgarhPoliticsRegion
पत्नी का चुनाव प्रचार करना शासकीय कर्मचारी को पड़ा महंगा, हुआ पद से बर्खास्त

बलौदाबाजार। आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करना ग्रामीण सेवा सहकारी समिति, लवन के व्यवस्थापक चंद्रमौली गंधर्व को भारी पड़ गया और उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया क्योकि वह अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमौली गंधर्व अपनी पत्नी डालेश्वरी गंधर्व के चुनाव प्रचार में शामिल थे क्योकि उनकी पत्नी बलौदाबाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। चुनावी प्रचार में उनकी संलिप्तता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और जांच के बाद प्रशासन ने चंद्रमौली गंधर्व को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सरकारी सेवकों को चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष रहना होता है, लेकिन सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद वे प्रत्यक्ष रूप से प्रचार करते पाए गए।
