National
राजधानी घने कोहरे की चपेट में, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
![](/wp-content/uploads/2023/12/kohra.jpg)
दिल्ली-एनसीआर आज भी घने कोहरे की चपेट में है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
![GLIBS WhatsApp Group](/wp-content/uploads/2024/02/joinwa-150x66.jpg)