Politics

भाजपा की सदस्यता महा अभियान : युवा मोर्चा बनायेगा 10 लाख युवाओ को सदस्य, रवि भगत ने गठित की गई समिति

Share

रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी भाजपा की संगठन पर्व कार्यक्रम के निमित्त सदस्यता महाभियान 1 सितंबर से चलने वाले अभियान कार्यक्रम के निमित्त पूरे प्रदेश मे 10 लाख युवाओ को भाजपा की सदस्यता दिलाने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समिति का गठन किया है।

जिसमे भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश रवि भगत ने रायपुर से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे को सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी, बिलासपुर से प्रदेश मंत्री सुश्री गौरी गुप्ता को सह प्रभारी, सरगुजा से प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रभारी अभिषेक सिंह सह प्रभारी, बस्तर से प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रभारी लक्ष्मण झा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी है।

यह समिति के प्रभारी, सह प्रभारी पूरे प्रदेश मे जिला स्तर पर दौरा कर जिला समिति, मंडल समिति एवं शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर समिति गठित कर 10 लाख युवाओ को जोड़ने का काम करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button