नेशनल पावर लिफ्टिंग का उदघाटन विधायक सोनी, महापौर मीनल व सांसद अग्रवाल करेंगे पुरस्कृत

रायपुर। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 जून को मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन सुन्दर नगर गेट के सामने कुर्मी छात्रावास भवन में किया गया है।
छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार, अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक सुनील सोनी, विशेष अतिथि अम्बर अग्रवाल जोन अध्यक्ष 5 एवं ब्राम्हण पारा वार्ड पार्षद अजय साहू करेंगे। 14 जून को दोपहर 2 बजे पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ीयों को रायपुर नगर निगम के महापौर मीनल छगन चौबे व सुन्दर नगर वार्ड के पार्षद श्रीमति सरिता आकाश दुबे पुरस्कृत करेंगे। रात्रि 10 बजे बॉडी बिल्डिंग के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि पार्षद मनोज वर्मा, एमआईसी सदस्य व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बॉडी बिल्डिंग के संजय शर्मा और महावीर व्यायाम शाला के अध्यक्ष डॉ रेवा राम यदु होंगे।







