National

जानलेवा गर्मी! लू लगने से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत, 20 की हालत गंभीर

Share

भारत में भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। दरअसल, देश के 7 राज्यों में हीटवेव के चलते 30 मई को 79 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत बिहार में हुई है। बिहार के औरंगाबाद में लू लगने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन सभी का इलाज जिले के अलग-अलग अस्तपतालों में चल रहा है।

इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कई इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और ओडिशा में रात को मौसम गर्म रहेगा। 30 मई को हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद राजस्थान के गंगानगर में 48.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

कहां कितनी मौतें
बिहार- 44 लोगों की मौत
झारखंड- 15 लोगों की मौत
ओडिशा- 10 लोगों की मौत
राजस्थान- 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़- 3 लोगों की मौत
UP और दिल्ली- 1-1 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हीटवेव से राहत मिल सकती है। बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में देर रात बारिश शुरू भी हो गई है। IMD ने 31 मई के लिए देश में किसी भी जगह के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान 2-4 डिग्री कम रह सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button