ChhattisgarhMiscellaneous

मरघट की जमीन को लेकर तीन गांव के लोग आमने सामने

Share

बस्तर। भानपुरी क्षेत्र के तीन गांवों के बीच सीमा विवाद से तनाव है। मरघट स्थल की जमीन और सीमा निर्धारण को लेकर भानपुरी, बेसोली और बाकेल के ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। तीनों गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद माहौल गरमा गया है। भानपुरी और बाकेल के लोगों ने कब्जा आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार अपने क्षेत्र में करना चाहिए। इस मामले ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे हुए हैं। तीनों गांवों के लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। एकलव्य स्कूल के नामकरण को लेकर भी मांग उठी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पष्ट सीमांकन की मांग की है। इस तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button