Politics

युवा मोर्चा जिला भिलाई के कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

Share

भिलाई : भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओ पर की गई टिप्पणी के विरोध में भिलाई जिला के विभिन्न मंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता में आक्रोश देखने को मिला और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। इस दौरान ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए।

युवा अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है। हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। विश्व के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है, जहाँ हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है ? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मिथिला खिचरिया, सुनील साहू, जिला मंत्री विजय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, वैशाली मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्र, तुगेन्द्र सिंह, राजू जघेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी केशव पासवान, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री अनिल नायक, मंडल महामंत्री आशु तिवारी, प्रवीण राजपूत, सुजीत यादव, विनय मानिकपुरी, संदीप माली, पीयूष अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा, पूनमचंद सपहा, तुषार देवांगन, कृष्णा द्विवेदी, अर्पित तिवारी, अभय चौबे, भूपेंद्र बॉबी, यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button