ChhattisgarhCrimeRegion

केशकाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की हुई मौत

Share

कोंडागांव।केशकाल नेशनल हाईवे 30 पर मामा ढाबा गारका के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केशकाल स्थित मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button