ChhattisgarhCrimeRegion
112 बनी मदद से सड़क हादसे मे घायल दाे युवकों को पहुंचाया अस्पताल

काेंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरडोंगर के समीप शुक्रवार काे एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों द्वारा तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देख-रेख में रखा गया है।







