ChhattisgarhCrime

अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Share

अंबिकापुर/तखतपुर/गरियाबंद। आज अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना अम्बिकापुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हुई। इसमें एक कार ट्रक में जा घुसी। दूसरा हादसा गरियाबंद जिले में हुआ। यहां आबकारी विभाग के सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। ईंटों से लदी ट्रैक्टर सड़क पर गढ्ढे में फंसकर पलट गई। उस हादसे में ईंटों के ढेर में दो लोग दब गए।
अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। इसके बाद चालाक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसके कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। .
घटना मणिपुर थाने के भिट्ठीकलां के पास की है। सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 QS 4079 में 2 लोग सवार थे। वह मंगलवार रात अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भिट्ठीकलां के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई।
कार के ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार की रात 2 – 2:30 बजे के बीच यह घटना हुई। जोरदार टक्कर की आवाज से हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। इसके बाद पैसेंजर सीट पर फंसा युवक घायल हो गया था। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने ट्रक और कार चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दूसरी घटना गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र में नहरगांव के पास आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तत्काल बाइक सवार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ट्रेक्टर चालक संतोष यादव के रूप में हुई है। जो महाराष्ट्र का रहने वाला था। पुलिस ने सरकारी बॉलरो को जप्त कर लिया है।
तीसरी घटना तखतपुर हादसे की वजह बन गईं. नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गई। इसके नीचे 40 वर्षीय युवक और एक बच्चा ईंटों के ढेर में दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बड़े गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया फंसने से वाहन अनियंत्रत होकर पलटा, जिससे ईंटों का ढेर युवक और बच्चे के ऊपर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय नागरिक और व्यापारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ईंट के ढेर से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button