Chhattisgarh
लोरमी में दो नाग सांपों का मकान में प्रवेश, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

मुंगेली जिले के लोरमी में एक रिहायशी मकान में दो नाग सांपों के अचानक दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों नागों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर पास के घने जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को हाथ न लगाएं और उन्हें तुरंत विभाग को सूचित करें।





