ChhattisgarhCrimeRegion
ट्रक और कार टक्कर, दंपति और उनके 25 वर्षीय बेटे की मौत

अंबिकापुर। सोमवार तड़के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकलो जंगल के पास एक ट्रक और कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार सवार एक दंपति और उनके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कैलाश राम (52), उनकी पत्नी मणिमति (50) और उनके बेटे राहुल टोप्पो (25) के रूप में हुई है। यह सभी पड़ोसी बलरामपुर जिले के डुप्पीचौरा गांव के रहने वाले थे। घायल वाहन चालक सोनू केरकेट्टा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार परिवार अंबिकापुर से अपने गांव लौट रहा था तब प्रतापपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।







