Chhattisgarh

बांसला पहाड़ी में आग से जले पेड़, वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

Share

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वहीं बांसला पहाड़ी से सामने आई तस्वीरों ने इन दावों की हकीकत उजागर कर दी। भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में आग धधकती रही और पेड़ जलते रहे। पर्यावरण दिवस के दिन सामने आया यह दृश्य न केवल वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि उन लोगों की लापरवाही को भी दर्शाता है जो हर साल जंगलों में आग लगाकर प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं। आग से पेड़-पौधों के साथ-साथ वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। विडंबना यह है कि जिस दिन पर्यावरण संरक्षण की सबसे अधिक चर्चा होती है, उसी दिन जंगल आग की लपटों में घिरा नजर आया। एक ओर “पेड़ लगाओ” के नारे गूंज रहे थे, तो दूसरी ओर जंगल खुद संरक्षण और मदद की गुहार लगाता दिखाई दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button