ChhattisgarhCrime

आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी इंस्पेक्टर सहित तीन की मौत

Share

कांकेर। कांकेर-नारायणपुर सीमा के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं। डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस घटने में एक घायल जवान का इलाज जारी है। बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने की इसकी पुष्टि की है।
छोटेबेठिया थाना इलाके में कांकेर डीआरजी की टीम आज सर्चिंग के लिए निकले थी। सर्चिंग के समय जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी बरामद हुआ, जिसे बाहर निकालने के बाद निष्क्रिय किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट होने के कारण डीआरजी के 4 जवान घायल हो गए।
इसमें 3 जवान, इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल में ही शहीद हो गए। एक अन्य जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया जा रहा है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किए थे। लेकिन आज कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से फट गया। इसके कारण पुलिस बल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button