ChhattisgarhCrime

सूने घर पर चोरों का धावा

Share

बालोद। सांकरी गांव में चोरों ने सूने घर पर धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर लिया। यह परिवार शादी में शामिल होने के लिए अन्यत्र गया हुआ था। जब घर लौटे तो उनके घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा मिला। कीमती जेवरात और नगदी समेत 5 लाख का सामान गायब था। यह घटना गुंडरदेही थाने इलाके की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरी वार्ड क्रमांक 1 में वकील नेमेश्वर प्रसाद सिंहा 56 के घर में सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। घटना वाले दिन वकील और उसका परिवार शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर सोने-चांदी के गहने और नगदी समेत 5 लाख का समान पार कर लिया। वकील सुबह घर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुंडरदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button