मौसम ने किया लोगों को बेहाल, तापमान पिछले 16 दिनों से 40 डिग्री से ऊपर
रायपुर। रायपुर शहर में आज का मौसम साफ़ आकाश और दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। . अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। इस बार अच्छी गर्मी पड़ रही है। इस बार मार्च के महीने में ही मौसम अपने तेवर दिखाने लगा था। अप्रैल में पिछले 16 दिन से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं हुआ है। रात में भी चार डिग्री से ज्यादा तापमान से लोगों को गर्मी सहनी पड़ रही है। राज्य के मध्य क्षेत्र में लू के हालात हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को हवा की दिशा में बदलाव से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जगदलपुर समेत बस्तर में हालात सामान्य रहे, मगर मध्य इलाका गर्मी से झुलसता रहा। लालपुर मौसम वेधशाला में पिछले दो दिन से तापमान 44-45 डिग्री रिकॉर्ड की गई। इससे सोमवार को थोड़ी राहत मिली। यहां छाए हल्के बादल और हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।







