ChhattisgarhRegion

महतारी वंदन योजना बनी संबल, कांति बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर दे रही विशेष ध्यान

Share

सूरजपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान करने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी ग्राम पीढ़ा की निवासी कांति राजवाड़े की है।
कांति राजवाड़े, पति कैलाशपति राजवाड़े, बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए करती हैं।
कांति राजवाड़े ने बताया कि पहले सीमित आय के कारण परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। महतारी वंदन योजना से नियमित रूप से मिलने वाली राशि से अब बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों तथा घर-परिवार के खान-पान की बेहतर व्यवस्था कर पा रही हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आया है और परिवार के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को अपने परिवार के कल्याण के लिए स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अवसर भी प्रदान कर रही है। कांति राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button