ChhattisgarhRegion
निगम सभापति ने सोमवार को आहुत की विशेष बैठक

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम रायपुर में विशेष सम्मिलन की बैठक का आयोजन 6 जुलाई सोमवार को प्रात: 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सामान्य सभा सभागार में किया गया है।
विशेष सम्मिलन की इस बैठक में रायपुर शहर की ज्वलंत समस्याओं जनहित से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर जल संबंधी, अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण, अतिक्रमण तथा सफाई के संबंध में चर्चा की जायेगी। उपरोक्त विशेष सम्मिलन की बैठक आहूत किये जाने का अनुरोध नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा 8 जून को पत्र के माध्यम से किया गया है।







