ChhattisgarhRegion

रायपुर रेल मंडल में कल आयोजित होगा 19वां रोजगार मेला

Share

रायपुर। शनिवार 23 मई को पूरे देश के 47 स्थान पर रोजगार मेला के तहत देशभर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एन आई टी के सामने साइंस कॉलेज के पास रायपुर में 23 मई को आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में रेलवे, पोस्टल, वित्त सेवा ,स्वास्थ्य सेवा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड विभागों में चयनित लगभग 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे न केवल चयनित अभ्यर्थियों को उनके भविष्य के निर्माण में एक सशक्त आधार मिलेगा, बल्कि यह पहल समूचे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
रोजगार मेला के मुख्य अतिथि श्री दुर्गादास उइके जी माननीय जनजातीय केंद्रीय राज्य मंत्री रहेंगे। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, माननीया सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी रायपुर राज्य सभा सहित रायपुर शहर के माननीय विधायक श्री राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं रेलवे से मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद एवं रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button