Madhya PradeshUncategorized

भोपाल में पुलिस की सख्ती क्राइम कंट्रोल पर बड़ा एक्शन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक में एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एसीपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे, जहां अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील इलाकों में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने, माइक्रो बीट सिस्टम को सक्रिय कर बदमाशों पर निगरानी बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की नियमित जांच करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनडीपीएस और गंभीर अपराधों की जोनवार समीक्षा भी की गई। इसी बीच राजधानी में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए ‘टू आईसी मॉडल’ लागू किया जा रहा है, जिसके तहत एक थाने में दो निरीक्षक काम करेंगे, और इसे पहले चरण में निशातपुरा व हबीबगंज थाने में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, जबकि दूसरे चरण में कोहेफिजा और पिपलानी थाने शामिल किए जाएंगे। वहीं, पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 दिनों में प्रदेश में 100 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से केवल दो की बरामदगी हो पाई है, जबकि 98 लोग अभी भी गायब हैं, जिनमें 14 से 25 वर्ष की लड़कियों के मामले अधिक हैं, जिससे अंतरराज्यीय गिरोह और तस्करी की आशंका जताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button