ChhattisgarhRegion

ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़

Share

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलौदाबाजार नगर पालिका में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं मानदंड सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button