Chhattisgarh

बस्तर के बच्चों के लिए अब उपलब्ध होगी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं

Share

बस्तर अंचल में बच्चों की खेल प्रतिभा और कौशल को निखारने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जल्द ही जगदलपुर में पहली आवासीय खेल अकादमी खोलने जा रहा है। इस अकादमी में बालकों को एथलेटिक्स, फुटबॉल और आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग द्वारा अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स में 20, फुटबॉल में 25 और आर्चरी में 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने अकादमी और संबंधित खेल केंद्रों का निरीक्षण किया, मौजूदा अधोसंरचनाओं, आवास, भोजन, विद्यालय सुविधा, वाहन, खेल सामग्री और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली और अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। इस अकादमी से बस्तर के प्रतिभाशाली युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, डाइट, आधुनिक उपकरण, शिक्षा, बीमा, किट, इलाज और प्रतियोगिताओं में भागीदारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button