ChhattisgarhRegion

बस्तर के छः शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी सम्मान

Share

जगदलपुर। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर जिले के छः शिक्षकों लिलेश देवांगन, डॉ. तुला दास मानिकपुरी, राजेश देशमुख, नागेश दास, सुमिता नायडू, ममता नेताम एवं कल्पना राय सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 160 नवाचारी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये चयनित शिक्षकों को उत्कृष्ट नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।
नवाचारी शिक्षक अंजना सिंह एवं सुनीता ठाकुर मैडम ने कार्यक्रम एवं नवाचारी गतिविधियां समूह के कार्यों की जानकारी दी। समूह के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि यह शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का स्वप्रेरित समूह है, जो विगत 5 वर्षों से इस प्रकार के आयोजन कर रहा है और संसाधनों की व्यवस्था स्वयं करता है। इस समूह से देशभर के शिक्षक जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित बस्तर जिला टीम से मनीष कुमार अहीर, रियाज अली, मोहम्मद अकबर, यामिनी नागे, रितु रजवाड़े, बबीता मोटवानी, दीपक मौर्य, दीपक यादव, कमलेश्वर दास सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नवाचारी गतिविधियां समूह भारत के प्रमुख संजीव सूर्यवंशी ने सभी शिक्षकों से समूह से जुड़कर अपने नवाचार साझा करने की अपील की, ताकि एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहे। बस्तर एडमिन टीम के मनीष अहीर एवं मीडिया प्रभारी नीलमणि साहू ने बताया कि शिक्षक लगातार नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button