ChhattisgarhCrimeRegion

शादी समारोह में हुई चाकूबाजी के 4 आराेपिताें की तलाश जारी

Share

जगदलपुर। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 अप्रैल की रात की है, जब बड़े आरापुर में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। शिकायतकर्ता धीरसाय नाग ने कोड़ेनार थाना में नामजद रिपाेर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका बेटा सागर नाग, पड़ोसी प्रियांशु कुरें और फूलसिंग बघेल डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुगनपाल निवासी देवेन्द्र, संतोष, लक्ष्मण और राजूर निवासी अमल बघेल भी डांस में शामिल हुए। लेकिन देवेन्द्र के हाथ में पहने स्टील के कड़े से अन्य युवकों को चोट लगी, जिस पर उसे कड़ा उतारने को कहा गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हुए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button