Chhattisgarh

बारिश में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ता है, लक्षणों को नजरअंदाज न करें: डॉ. भुवन शर्मा

Share

रायपुर। बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा देता है। आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान वायरल एवं मच्छरजनित संक्रमण बढ़ने से एन्सेफलाइटिस, मेनिन्जाइटिस, गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस), दौरे तथा कुछ मामलों में स्ट्रोक जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि बुखार के साथ भ्रम, व्यवहार में बदलाव, बार-बार उल्टी, अत्यधिक नींद, बेहोशी, दौरे या शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी जैसे लक्षण गंभीर मस्तिष्क संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।
डॉ. शर्मा के अनुसार हाल ही में एचएसवी एन्सेफलाइटिस से पीड़ित एक मरीज का समय पर जांच और उपचार कर सफल इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय पर जांच, पूरा उपचार और विशेषज्ञ की सलाह से जान बचाने के साथ स्थायी विकलांगता के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button