ChhattisgarhCrime

देवी देवताओं पर टिप्पणी, निगम आयुक्त के पीए की पिटाई

Share

दुर्ग। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर बीते दिनों दोपहर में दुर्ग नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त के पीए गौतम साहू के साथ मारपीट की । इस घटना से निगम कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, गौतम साहू पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी को व्हाट्सएप के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भेजी थी। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने गौतम साहू का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस गौतम साहू को अपने साथ थाना ले गई, जहां मामले में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 299 के तहत अपराध दर्ज किया है।गौतम साहू प्लेसमेंट कर्मचारी है। वर्तमान में वह निगम आयुक्त के पीए का कार्य देख रहा है। हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गौतम साहू को निगम परिसर में बने मंदिर के समीप पकड़ा। उस समय उसकी कथित रूप से पिटाई की गई। कपड़े भी फट गए। जानकारी के मुताबिक गौतम साहू के पैर तथा कनपटी के पास चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट के दौरान निगम के कई कर्मचारी बीच बचाव करने आए। कर्मचारियों ने गौतम साहू को पुलिस के हवाले करने कहा, ताकि स्थिति शांत हो जाए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button