Chhattisgarh

रमन सिंह का बड़ा फैसला: प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहन कम, मोदी की अपील का किया समर्थन

Share

डॉ. रमन सिंह ने नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संसाधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए अपने प्रोटोकॉल काफिले में शामिल 4 वाहनों को कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य की भावना से प्रेरित है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का संसाधन बचत का संदेश सभी नागरिकों के लिए अनुकरणीय है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को भी संयम, सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button