बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी

दुर्ग। बीएसपी में परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी दुर्गेश वर्मा की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी सैमुअल सातुम और आदि गुर्जर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वर्तमान में बीएसपी में प्राइवेट से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वर्ष 2023 में एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी सैमुअल सातुम आदि गुर्जर से हुई। आरोपी जो अपना परिचय बीएसपी के बड़े-बड़े अधिकारियों से होना बताता था। उसने प्रार्थी दुर्गेश वर्मा से बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने की बात कही उसकी बातों में आकर दो किस्तों में 6 लाख रुपए दे दिए। आदि गुर्जर ने नौकरी नहीं लगाया और न ही पैसा लौटाया ।
आरोपियों ने नौकरी लगाने की बात कहते हुए सभी ओरिजिनल दस्तावेज मांगे और आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति व निवासी प्रमाण पत्र मांग लिए थे। आरोपी ने प्रार्थी से कहा कि एक महीने बाद उसे सेल कॉरपोरेट ऑफिस जाना है। वहां से नियुक्ति पत्र लेकर आना है। यह कहते हुए आरोपी ने 600000 रुपए की मांग रखी थी। इस पर पीड़ित ने 5 अप्रैल 2023 को 300000 रुपए दिए एवं बाकी रकम गांव से लाकर दिया था। प्रार्थी को लगातार घुमाता रहा। 3 साल बीतने के बाद भी जब बीएसपी में परमानेंट नौकरी नहीं लगी। तब पीड़ित ने आदि गुज्जर पर दबाव बनाया तो आरोपी ने 10 मई 2025 को 1 लाख रुपए वापस किए थे।



