ChhattisgarhPoliticsRegion

राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे रायपुर

Share

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून की दोपहर को 2 बजे नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां वे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और उसी दिन शाम को पौने सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं एआईसीसी के पदाधिकारियों का 19 जून को पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शिविर में एआईसीसी के सभी राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और प्रभारी सचिव भी शिविर में शामिल होंगे। राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे पौने 3 बजे प्रशिक्षण स्थल आयेंगे तथा साढ़े 5 बजे तक प्रशिक्षण स्थल में रहेंगे और शाम को पौने 7 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। यह शिविर एआईसीसी के द्वारा अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 20 से 29 जून के मध्य होगा जो पूरी तरह से आवासीय शिविर होगा। इस शिविर में एआईसीसी का प्रशिक्षण विभाग प्रशिक्षण देगा। जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट और अन्य सकारात्मक सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button