National

राहुल गांधी ने कहा – अरबपतियों के लाखों करोड़ रुपए माफ हो सकते हैं, तो किसानों का क्यों नहीं

Share

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के क्रम में बिहार में हैं। मंगलवार को उन्होंने किसानों की समस्याओं पर उनसे बात की। इस दौरान राहुल गांधी सिर पर गमछा बांधे नजर आए। वे सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके और कुछ लोगों के साथ चाय की चुस्की भी ली।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्णिया के सिकंदरपुर पंचायत स्थित शीशाबाड़ी में किसानों के साथ चौपाल की। इस मौके पर किसानों ने अपनी समस्या रखी। राहुल गांधी ने किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले पर कहा कि वे लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और जब उनकी सरकार बनेगी तो किसानों के हित में काम किए जाएंगे।

किसानों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने साफ किया कि वे यहां खोखली बातें नहीं कर रहे हैं। हमने किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। हम भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए थे। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार थी तो हमने उपज की सही कीमत दी थी।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। एक तरफ किसानों से उनकी जमीनें छीनकर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। दूसरी तरफ खाद, बीज जैसी चीजों के लिए किसानों से पैसा छीना जा रहा है। हमारे किसान देश की रीढ़ हैं। अगर देश में अरबपतियों के लाखों करोड़ रुपए माफ हो सकते हैं, तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जा सकता?”

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button