Chhattisgarh

जेल में पिछले 10 दिनों में तीन बंदियों की मौत से उठे सवाल

Share

जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई है। इससे बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप को तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 4 जून को नक्सल प्रकरण में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी। लगातार घट इन घटनाओं ने केंद्रीय जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button