वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस की रेड, मालिक सहित 8 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ का भाड़ाफोड़ करते हुए सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा व कोनी थाना के संयुक्त नेतृत्व में दबिश देकर फार्म हाउस के मालिक मनीष शर्मा सहित 8 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए धरदबोचा।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और गतोरी के वृंदावन ग्रीन $फार्म हाउस को चारों तरफ से घेरकर अचानक दबिश दिया और वहां से आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरी इधर – उधर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण कोई भी भागने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख अस्सी हजार रुपये नगद, 11 नग मोबाइल फोन, 5 लग्जरी गाडिय़ां सहित कुल जुमला $चालिस लाख रुपये रुये को जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
मनीष शर्मा (उम्र 42 साल), निवासी- विद्या नगर, थाना तारबहार ($फार्म हाउस मालिक)
नीरज शर्मा (उम्र 42 साल), निवासी- विद्या नगर, थाना तारबहार
रोशन सिंह (उम्र 38 साल), निवासी- ओमनगर, थाना सिविल लाइंस, बिलासपुर
मुन्ना गोयल, निवासी- राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइंस
विकास सिंह, निवासी- दीनदयाल कॉलोनी, मंगला
दीपक अग्रवाल (उम्र 37 साल), निवासी- रामा लाइफ सिटी, सकरी
चंद्रकिशन अग्रवाल, निवासी- तखतपुर, बिलासपुर
मयंक सोनकर (उम्र 20 साल), निवासी- नया बस स्टैंड, तिफरा







