घरो में घुसकर गोली मारी जा रही, सरेआम हत्या हो रही, सरकार और भाजपाई सत्ता मद में अंधे हो गये – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा घरो में घुस कर गोली मारे जाने की घटना पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भिलाई में सरेआम आरक्षक पति पत्नि की हत्या कर दी गयी। छात्रा को अपराधी उठा लेने सामूहिक दुराचार की धमकी दे रहे, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार कर क्या रही है? बेहद शर्मनाक है सरकार और पुलिस की लापरवाही पर सचेत करने के बजाय भाजपाई सरकार का बेशर्मीपूर्वक बचाव करते नजर आते है। राज्य में रेत का कारोबार तो खूनी रूप ले चुका है, रते के लिये गैंगवार हो रहा है। सरकार इसको संरक्षण दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना ने कहा कि अब आदमी अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो चुके कि उनमें कानून का जरा भी भय नहीं बचा है। जांजगीर की घटना के पहले प्रदेश में गैंगवार की अनेकों घटनाएं पिछले ढाई साल में हुई है। राजधानी में पांच बार गोलियां चलाई गई, रायपुर सेंट्रल जेल के सामने गोलियां चलाई गई, झारखंड के गैंगस्टर रायपुर में गोलीबारी कर चुके है, बिलासपुर के मस्तूरी में व्यवसायी के ऊपर गोलियां चलाई गयी। अब तो घर में घुस कर गोली मारी जा रही है।
वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में ढाई साल के भीतर 7400 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। राज्य में 2024-25-26 के बीच हत्या 2160, लूट 830, अपहरण 3644, चोरी 16800, डकैती 104, बलात्कार 7400 केस दर्ज, एक साल में ही इसी ढाई साल में राजधानी रायपुर में हत्या 180, लूट 112, चोरी 3240, डकैती 104, बलात्कार 464 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।







