ChhattisgarhRegion

प्राथमिक शाला परधानपारा तोयनार के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन

Share

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित रहे इलाके के प्राथमिक शाला परधान पारा, तोयनार के नवीन भवन का उद्घाटन शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस शाला का पुन: संचालन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रारंभ किया गया था। इससे पूर्व विद्यालय का संचालन अस्थायी शेड में किया जा रहा था। विद्यार्थियों की सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नवीन शाला भवन का निर्माण कराया गया। नवीन भवन का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर, सरपंच श्रीमती मुन्नी कुडिय़म, उपसरपंच भीमा तेलम, खंड शिक्षा अधिकारी नागेश निषाद तथा वार्ड पंचों द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणजन, संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रेम प्रकाश चापड़ी, प्रधान अध्यापक सड़वल मोरला, प्रधान अध्यापक इकबाल खान सहित विभिन्न शालाओं के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर एवं खंड शिक्षा अधिकारी नागेश निषाद ने विद्यार्थियों के साथ कक्षा में सहभागिता करते हुए अध्यापन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं सरपंच श्रीमती मुन्नी कुडिय़म द्वारा विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button