ChhattisgarhRegion

नीट 21 जून: जिले के केंद्रों की बारीकी से जांच कर रहे कलेक्टर

Share

रायपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बुधवार से जिले के नीट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी अमूलचूल सुविधाओं का जायजा ले रहें हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मोवा और शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया।बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब में कलेक्टर ने फ्रिस्किंग शेड के भीतर कराने के निर्देश दिए जिससे कि परीक्षार्थियों को धूप या बारिश से दिक्कत न हो, पुलिस द्वारा एडमिट कार्ड व आईडी जांच के बाद प्रवेश देने तथा बालिकाओं की फ्रिस्किंग अलग एनक्लोजर में कराने के सख्त निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। अगले चरण में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा देने आए बच्चों को पार्किंग और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रहे, यातायात सुचारु बना रहे और सभी अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
नीट परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय गये जहां उन्होने जैमर की उपलब्धता की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फ्रिस्किंग व्यवस्था को पूरी तरह गोपनीय, सुरक्षित और नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने और सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button