ChhattisgarhRegion

सांसद बृजमोहन ने ली कोर ग्रुप की बैठक, संगठनात्मक मजबूती और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर जोर

Share


रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी अभियानों की कार्ययोजना और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ और राज्य सरकार के लोकलुभावन फैसलों ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। इन उपलब्धियों को जन-जागरण अभियान के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
संगठनात्मक मजबूती ही हमारी शक्ति
अग्रवाल ने उन्होंने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, रायपुर जिला ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को एक नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा ताकि केंद्र की राष्ट्रीय नीतियों और राज्य सरकार के जनसेवा कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।
आगामी अभियानों की रूपरेखा
बैठक में आगामी समय में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों पर भी मंथन हुआ। अग्रवाल ने आह्वान किया कि वे जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच अपनी पैठ और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विजन और राज्य सरकार के विकास कार्यों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर जनता के विश्वास को और अधिक पुख्ता करना है। बैठक में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहब विधायक श्री अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज, सह संभाग प्रभारी राजीव सिंह, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटनी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग उपस्थित रहें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button