Chhattisgarh

बिलासपुर में 50 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला पक्का आवास

Share

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 50,044 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम जन मन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। इन योजनाओं के तहत 781.13 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और कार्यों में तेजी आई। क्षेत्रवार आंकड़ों में मस्तूरी विकासखंड 14,973 आवासों के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद बिल्हा में 13,762, कोटा में 11,205 और तखतपुर में 10,104 आवासों का निर्माण पूरा किया गया, जो प्रशासन की दक्षता और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button