Chhattisgarh

Monsoon 2024: अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Share

MONSOON UPDATE CHHATTISGARH : दक्षिण- पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य दक्षिणी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले दो दिनों यानी 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल और माहे में 8 जून तक बारिश हो सकती है। अगले 2-3 दिनों में बिहार झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों के दौरान बारिश की संभावनाएं हैं। 8 जुन तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में 7 जून को ओले गिर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button