Chhattisgarh

लापता महिला और तीन बच्चे 10 दिन बाद ऋषिकेश के आश्रम में सुरक्षित बरामद

Share

क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा डबरा से लापता महिला और उसके तीन बच्चे दस दिन बाद ऋषिकेश के एक आश्रम में सकुशल बरामद हुए। महिला ने 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रेलवे स्टेशन के फुटेज में महिला और बच्चों को उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा करते देखा गया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। जांच के दौरान पता चला कि महिला धार्मिक प्रवृत्ति की है और अपने बच्चों को लेकर भगवत कथा सुनने ऋषिकेश के आश्रम गई थी। पूरे दस दिन तक परिजन उनकी तलाश में परेशान रहे, लेकिन अब महिला और बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button