Chhattisgarh

बिजली गिरने से किसान की मौत, घर में लगी आग

Share

छत्तीसगढ़ में मौसम का अचानक बदलाव कई लोगों के लिए डरावना साबित हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार निवासी धर्मसिंह गोंड (50) की खेत में मचान पर सोते समय मौत हो गई, जबकि उनके पिता पुनीत राम गोंड (70) घायल हो गए। घायल पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी बीच कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा में भी आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन के खपरैल वाले घर में आग लग गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान और गाड़ियों की सीटें जल गईं, लेकिन परिवार सुरक्षित रहा। महासमुंद और बागबाहरा की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button