ChhattisgarhRegion

मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शिव मंदिर जीर्णोद्धार और संत कबीर मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

Share


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और संत कबीर मंदिर के नव निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और उपस्थित श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
धार्मिक स्थलों से बढ़ती है सांस्कृतिक चेतना
इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की निरंतर प्रगति, खुशहाली और जन-जन की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का भी संचार करता है। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कबीर की वाणी है जनचेतना की अविरल धारा
मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम अंधला में संत कबीर दास जी के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और उनके जीवन-दर्शन को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को जोड़ने का काम करता है।

भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मंत्री ने कहा कि कबीरदास जी की वाणी जनचेतना की वह अविरल धारा है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर सद्भावपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button