Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में आधी रात गोलीकांड: घर में घुसकर फायरिंग, युवक की मौत, भाई घायल

Share

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे एक सनसनीखेज गोलीकांड हुआ, जब नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई आशुतोष कश्यप के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां आयुष, उसका भाई और बहन सो रहे थे, जिसके बाद तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रारंभिक रूप से घटना को लूट के प्रयास से जोड़ा गया, लेकिन परिजनों ने इसे व्यवसायिक रंजिश का नतीजा बताया है। मृतक आयुष हाल ही में रेत के कारोबार से जुड़ा था और घटना से पहले वह एक रेत वाहन छुड़वाकर लौटा था। परिवार का राजनीतिक संबंध भी बताया जा रहा है, जहां उसके पिता कांग्रेस से जुड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच स्थानीय विधायक ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना पर चिंता जताई और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button