ChhattisgarhRegion

दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित : सीजीएमएससी

Share

रायपुर। मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड भोपाल की शासकीय प्रयोगशाला में यूनिकेयर इंडिया लिमिटेड की दवा लैक्टुलोज़ सॉल्यूशन आई पी 10 ग्राम/15 एमएल – 100 एमएल की बोतल अमानक पाये जाने पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड ने दवा निर्माता कंपनी यूनिकेयर इंडिया लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
सीजीएमएससी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दवा के एक बैच का मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा पूर्व में ही प्रोडक्ट को ब्लैकलिस्ट करना किये जाने के परिणामस्वरूप दवा लैक्टुलोज़ सॉल्यूशन आई पी 10 ग्राम/15 एमएल – 100 एमएल की बोतल के दर अनुबंध को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड की निविदा नियमानुसार ब्लॉक कर सम्बंधित क्रयादेशों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी थी।
फर्म यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड. द्वारा प्रेषित सूचना के साथ संलग्न ब्लैकलिस्टिंग आदेश में यह भी उल्लेखित है कि उक्त आदेश, पूर्व में क्रय की गयी या जारी किये जा चुके क्रयादेशों पर लागू नहीं होगा, बशर्ते वे गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों । उक्त फर्म द्वारा प्रदायित दवाओं का छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन लिमिटेड के अनुबंधित एन ए बी एल प्रयोगशालाओं से मानक गुणवत्तायुक्त प्रतिवेदन पाए जाने पर दवा का वितरण किया गया है ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button