ChhattisgarhCrimeRegion

केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त

Share

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए केवई नदी क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने मौके से अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन और रेत परिवहन कर रहे 9 हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया।

केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत घटई, तहसील भरतपुर स्थित केवई नदी क्षेत्र में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित स्थल पर रेत खनन निर्धारित नियमों और वैधानिक प्रावधानों के विपरीत संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी हाईवा वाहन और मशीनरी को ग्राम पंचायत घटई की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।

केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनिज एवं विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा हैं कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन या संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button