ChhattisgarhMiscellaneous

सांसद के जन्मदिन पर मजदूर सम्मान व समरसता भोज

Share

रायपुर। रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा सदर बाजार मंडल ने 1 मई को मजदूर सम्मान एवं समरसता भोज का आयोजन विद्या नगर सामुदायिक भवन, बैरन बाजार में एक बजे किया गया है। यह जानकारी भाजपा सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने दी ।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य समाज के मेहनतकश मजदूर भाइयों-बहनों के प्रति सम्मान प्रकट करना व समाज में समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर मजदूर वर्ग के लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मजदूरों के योगदान की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।
📍भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल ने समस्त लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button