ChhattisgarhRegionSports

आईपीएल खेलने कोहली की टीम 8 मई को पहुंचेगी रायपुर

Share

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आसीबी) के दो मुकाबले होने वाले हैं। आरसीबी का 7 मई को लखनऊ में मैच है, इसके बाद उसके अंतिम दो मैच रायपुर में 10 और 13 मई को होने हैं। इसके लिए कोहली समेत सभी खिलाड़ी 8 मई को रायपुर पहुंच रहे हैं और वे 13 मई तक रायपुर में रुकेंगे। वहीं, रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के सितारे 6-7 मई को रायपुर पहुंचने सकते हैं। ऐसे मेें रोहित समेत मुंबई की पूरी टीम के भी 4 दिन तक रुकेगी। कोलकाता के खिलाड़ी 8 मई को दिल्ली में मैच खेलने के बाद रायपुर पहुंचेंगी। हालांकि, कोलकाता के रायपुर पहुंचने की तिथि निश्चित नहीं है। इन मैचों में प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को एकबार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का धमाल देखने को मिलेगा। इस बार आरसीबी के विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी 6 दिनों तक रायपुर में ठहरने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम की साफ-सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। सीएससीएस के मिली जानकारी के अनुसार तैयारियों का जायजा लेने के लिए आरसीबी की टीम 3 मई को रायपुर पहुंच रही है। टिकटों की बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। अब तक बेंगलूरु में खेले गए आरसीबी के घरेलू मैचों के टिकटों की बिक्री मैचों के एक हफ्ते पहले शुरू हुई है। ऐसे में रायपुर में होने वाले मुकाबलों के टिकटों की बिक्री 3-4 मई से शुरू होने की संभावना है। 10 और 13 मई को रायपुर में होने वाले मुकाबले में खिलाडिय़ों समेत स्टेडियम के एंट्री गेट तक की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आरसीबी ने अपने हाथों में ली है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button