Madhya Pradesh

वीडियो वायरल के बाद करेरा विधायक प्रीतम लोधी को मिला शो-कॉज नोटिस, पार्टी ने कार्रवाई की चेतावनी दी

Share

वीडियो वायरल होने के बाद करेरा बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया है और वे उसका जवाब देंगे, चाहे वह मौखिक हो या लिखित। विधायक ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार वे सभी जवाब देंगे और सच्चाई सबको पता है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक को शो-कॉज नोटिस जारी किया। पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि अपराध चाहे कोई भी करे, उसके खिलाफ संविधान और पार्टी की नियमावली के अनुसार कार्रवाई होना चाहिए। यह मामला तेज रफ्तार थार गाड़ी से राहगीरों को रौंदने और करेरा पुलिस एसडीओपी द्वारा विधायक के पुत्र को थाने में तलब करने के विरोध में वायरल हुए धमकी भरे वीडियो से जुड़ा है, जिसमें विधायक ने एसपी शिवपुरी और करेरा एसडीओपी को धमकी दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button