ChhattisgarhPoliticsRegion

गोदावरी माइंस पर भड़के कांकेर सांसद, पीड़ितों को जल्द मुआवजा व सुरक्षा के निर्देश

Share

कांकेर। जकले के भानुप्रतापपुर में गोदावरी माइंस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रिटेनिंग वॉल ढहने से प्रभावित परिवारों की हालत देखकर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कड़ा रुख अपनाया है। आज शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद ने कंपनी प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों के हक के लिए वे गांव से लेकर लोकसभा तक लड़ाई लड़ेंगे।
इस हादसे के बाद 23 परिवार बेघर हो गए हैं, और किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि माइंस से निकले मलबे ने अचानक तबाही मचाई, जिससे कई घर ढह गए और लोगों की जमा-पूंजी खत्म हो गई। निरीक्षण के दौरान सांसद ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम से मौके पर ही जवाब-तलब किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को जल्द मुआवजा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के नाम पर ग्रामीणों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button